CM साडा क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और व लोकार्पण करेंगे
- February 15 2023
ग्वालियर. ग्वालियर में तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 17 फरवरी को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चौहान साडा क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी होगा।