कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने रेक्टर के साथ बी फार्मा और पर्यावरण विभाग का किया निरीक्षण

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में होने वाले नैक की टीम के भ्रमण से पहले कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी निरीक्षण विभागों की खामियों को सुधारने के लिये सुझाव और निर्देश दे रहे है। सबसे पहले इनक्यूबेशन सेंटर, पर्यावरण विभाग और बी फार्मा का निरीक्षण कर विभागों को सुधारने एवं अपडेट करने के लिये निर्देश दिये।
आयुर्वेदिक सेंटर, फूलों से बनने वाली खाद के संबंध का भी निरीक्षण किया। कुलपति ने विभाग प्रमुखों से 10 पृष्ठ का एक प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिये कहा। निरीक्षण के दौरान प्रो. जीबीके प्रसाद और रेक्टर साथ में मौजूद रहें।