NHM पेपरलीक कांड के आरोपी पुलिस रिमांड पर, एनएचएम के डायरेक्टर को पुलिस ने लिखा पत्र

ग्वालियर. NHM संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में ग्वालियर में पेपर लीककाण्ड में पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े गये रैकेट के सदस्यों से पूछताछ की गयी है। गैंग का मास्टर माइंड नम्बर 2 धनंजय ने पुलिस को बताया है कि गैंग को मास्टर माइंड पुष्कर ऑपरेट करता था। उसके कई बड़े अधिकारियों से कांटेक्ट है। अब पुलिस गैंग के सदस्यों के किये गये खुलासा को वैरीफाई कर रही है बुधवार को सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
जहां से 5 आरोपी जेल भेज दिये गये है बाकी 3 आरोपी धनंजय पांडे यूपी, बिहार से मनीष पासवान व ग्क्वालियर से दीपू पांडे को 3 दिन के लिये पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गये परीक्षार्थियों को भी बयान लेने के बाद छोड़ दिया गया है। अधिकतर परीक्षार्थियों ने एक जैसा ही बयान दिया है। कुछ लोगों ने सीधे हमसे संपर्क किया। अब यह नहीं पता कि उनके पास नम्बर कहां से आये हैं।
NHM भर्ती के पेपर आउट कांड में पकड़े गये एक आरोपी सौरभ मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन परीक्षा सेंटर है, इस सेंटर पर पूर्व में बिहार पुलिस कार्यवाही भी कर चुकी है। सरगना पुष्कर के साथी राजीव द्वारा 2 वर्ष पूर्व यूपी में टीईटी का पेपर भी आउट किये जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जिसका क्रॉस चैक किया जा रहा है। इस पेपर आउट कांड में भी राजीव शामिल बताया गया है और विगत दिवस वह भी अपने एक साथी राजन के साथ ग्वालियर-भोपाल में मौजूद बताया गया है।

ग्वालियर के तीनों सदस्य कोचिंग पर काम करते थे
पकड़े गए गैंग के मास्टर माइंड का खास धनंजय पांडे यूपी वाले ने पुलिस को बताया है कि पूरी गैंग को मास्टर माइंड पुष्कर पांडे निवासी प्रयागराज यूपी हाल मुम्बई महाराष्ट्र करता था। उसी ने बताया था कि SAMS से पर्चा आउट कर खरीदा था। उसने साढ़े तीन करोड़ की बात बताई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर में रैकेट के सदस्यों को अलर्ट किया था। इसके साथ ही गैंग में ग्वालियर के जो 3 लड़के हैं उनका काम परीक्षार्थियों से कांटेक्ट करना होता था और डील करना होता था। उन्होंने बताया कि वह पहले नर्सिंग परीक्षा की तैयारी कराने वाली कोचिंग पर जॉब कर चुके हैं। इसलिए वह आसानी से परीक्षार्थियों तक पहुंच जाते थे। उनको मास्टर माइंड एडमिट कार्ड की लिस्ट भी देता था।

हरियाणा और प्रयागराज टीमें रवाना
ग्वालियर पुलिस की 2 अलग-अलग टीमें हरियाणा के सोनीपत, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना हो गई हैं। यह टीम पता लगाएगी कि गैंग के सदस्यों ने अपने जो नाम पता बताए हैं वह सही भी हैं या नहीं। साथ ही गैंग के मास्टर माइंड पुष्कर पांडे का पूरा रिकॉर्ड तलाश भी यह टीम तलाशेगी।

इंटरस्टेट गैंग के यह सदस्य अब तक पकड़े गए हैं
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने अब तक इस गैंग के 8 सदस्यों को पकड़ा है जो इस प्रकार हैं-धनंजय पुत्र सुशील पांडे रानीपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश, रजनीश पुर पर रवि पुत्र रमेश जाट, जोगिंदर पुत्र रामचंद्र जाट निवासी सोनीपत हरियाणा, ऋषि कांत पुत्र रामभरोसे त्यागी महलगांव ग्वालियर, सौरभ पुत्र अवधेश तिवारी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, मनीष पुत्र शिव कुमार पासवान नालंदा बिहार, विपिन पुत्र वीरेंद्र शर्मा अटेर भिंड, दीपू पुत्र सतराम पांडे निवासी नारायण विहार कॉलोनी थाना गोला का मंदिर ग्वालियर हैं।