सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानजनक विदाई
ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर एएसपी जयराज कुबेर सूबेदार रूमा नाज, पुलिस लाईन ग्वालियर के साथ समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एएसपी ग्रामीण द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एएसपी ग्रामीण ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वाले
एसआई अभिलाख सिंह तोमर, दयाराम सिंह, एएसआई महेष शर्मा, तहसीलदार सिंह गुर्जर, अखिलेष मिश्रा, संजय कुमार, मुनब्बर खान, हैड कांस्टेबल अरूण कुमार मिश्रा, रामकिषोर पचौरी, प्रकाष सिंह कुषवाह, बृजनंदन राठौर।