ग्वालियर रेलवे स्टेशन के 467.79 करोड़ के स्टेशन पुनर्विकास के लिए शुरु किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण,खामियों पर लताड़ा

ग्वालियर. NCR रेल मण्डल के GM सतीश कुमार ग्वालियर रेलवे स्टेशन के 467.79 करोड़ रुपए से होने वाले स्टेशन पुनर्विकास के लिए शुरु किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने सोमवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस से लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे। यहां पुर्नविकास के होने वाले कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें फाइनल टच देन के साथ ही करोड़ों रुपए के इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन भी स्टेशन पर आयोजित किया गया। साथ ही बैठक के दौरान निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिए।

शिकायत मिली तो आपका लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा
निरीक्षण के दौरान GM ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि आपके स्टॉल से बिक्री किए जाने वाली खानपान की सामग्री के साथ ही बिल दें। आज तो आपने मुझे खरीदी के साथ बिल दिया है मेरे जाने के बाद बिल नहीं दिए जाने की शिकायत मिली तो आपका लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा। बिल मशीन 24 घंटे ऑपरेट रहनी चाहिए। यह निर्देश बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस से प्रयागराज से ग्वालियर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित खानपान के स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान दिए।

मूलभूत सुविधा कम मिलने पर अफसरो की क्लास ले डाली
रेल जीएम सतीश कुमार ने डीआरएम झांसी आशुतोष के साथ प्लेटफार्म नंबर दो व तीन नंबर का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधा कम मिलने पर अफसरो की क्लास ले डाली। जीएम ने दो टूक कहा कि रेलवे को पूरा किराया देने वाले हर यात्री को मूलभूत सुविधा मिलना उसका अधिकार है। जीएम ने स्थानीय प्रबंधन से तत्काल मुसाफिरों क ो दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के साथ लगातार बढ़ाई गई सुविधाओं की मॉनीटरिंग करने के लिए एडीआरम को निर्देश दिए।