चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए विभिन्न स्कूलों छात्र-छात्राओं के साथ “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम
ग्वालियर – बिरला नगर स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए विभिन्न स्कूलों छात्र-छात्राओं (एग्जाम वारियर्स) के साथ “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया! शासकीय और निजी विद्यालय के छात्र -छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी भी परीक्षा में असफल होने से हताश मत हो क्योंकि जब तक हम गिरेंगे नहीं तो खड़े कैसे होंगे आज मैं आपके सामने खड़ा हूँ मैं भी परीक्षा में असफल हुआ हूँ लेकिन धैर्य के कारण सफलता को हासिल कर पाया इसलिए मन लगाकर पढो अपने माँ पिता नाम ऊँचा करो।
कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरुस्कार – इश्का परमार – ग्रीन वुड़ स्कूल
दूसरा पुरुस्कार – पायल अहिरवार, शासकीय गलर्स स्कूल
तीसरा पुरुस्कार – राजवर्धन राठौर – ग्रीन वुड़ स्कूल