चेम्बर चुनाव में प्रवीण अध्यक्ष और हेमंत अग्रवाल संयुक्त अध्यक्ष विजयी हुए

ग्वालियर. मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ग्वालियर के चुनाव में परिणाम देर रात लगभग 12.45 बजे आये। प्राप्त परिणामों के अनुसार व्हाइट हाउस अध्यक्ष मानसेवी सचिव और मानसेवी संयुक्त सचिव आदि पदों पर विजयी हुए जबकि क्रिएटिव हाउस ने संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर कब्जा जमाया।
अध्यक्ष पद पर व्हाइट हाउस के प्रवीण अग्रवाल ने क्रियटिव हाउस के विजय गोयल को रिकॉर्ड 851 मतों से जीते। मानसेवी सचिव पद पर दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष परद पर राकेश अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पद पर पवन गग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर संदीप नारायण अग्रवाल विजयी हुए। चुनाव के लिये बुधवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था। 88 प्रतिशत मतदान हुआ । कुल 3142 सदस्यों में से 2772 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया है।