ग्वालियर में ऑटो-टेम्पो यूनियन के लोगों ने गाड़ियों को जबरन रोका, सवारियों को उतारा, लोगों को पैदल ही जाना पड़ा घर
ग्वालियर. भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले ऑटो-टेंपो यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के ऑटो टेंपो फूलबाग चौराहा पर जमा हुए यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा। लेकिन इस प्रदर्शन के कारण ऑटो टेंपो में सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि प्रदर्शन में शामिल यूनियन के लोगों ने टेंपो व ऑटो में सवारियां लेकर जा रहा है वाहन चालकों को रैली में शामिल करने के लिए जबरना रोका। जिस कारण टेम्पो में सफर कर रहे लोगों को पैदल ही घर जाना पड़ा।
यात्रियों के साथ अभद्रता कर जबरन नीचे उतार दिया
बता दें कि ऑटो टेम्पो की इस रैली और प्रदर्शन से यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को ऑटो टेम्पो चालकों ने रास्ते में जबरन उतरवा दिया। इसके चलते ऑटो टेम्पो में बैठे मुसाफिरों को कई किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा। ऑटो टेम्पो यूनियन के लोगों ने कई यात्रियों के साथ अभद्रता कर उन्हें जबरन नीचे उतार दिया। हालांकि ऑटो टेम्पो यूनियन और भारतीय मजदूर संघ के लोगों का कहना है कि उनके आंदोलन से यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दी गई है। इस रैली के कारण घंटों तक जाम की स्थिति लगी रही साथ ही शहर के लोगों को काफी समय तक जाम में फंसा रहना पड़ा।
यात्रियों का कहना
महिला यात्री कुसुम का कहना है कि मैं अपनी आंख का इलाज कराकर डॉक्टर के पास से आ रही थी, लेकिन बीच में ही मुझे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने टेम्पो रोककर उतार दिया गया है जिसके कारण हम लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है।