ग्वालियर में घना कोहरा, मप्र भीषण ठंड के बीच होगी वर्षा, शीतलहर, कोल्ड डे के बाद इन जिलों में वर्षा की संभावना

ग्वालियर. उत्तरी हवाओं की वजह मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। कड़ाके की ठंड की वजह से कई जिलों में स्कूल बंद कर दिये गये है। घने कोहरे और कोल्ड डे, शीतलहर के बाद अब कुछ जगहों पर वर्षा की संभावना जताई गयी है। इस संबंध में मौसम विभाग ने आज के लिये अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल मध्यप्रदेश में लोगों को सर्दी से जरा भी राहत मिलने के असार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
मौसम का पूर्वानुमान
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही ठण्ड की वजह पिछले कुछ दिनों से अलर्ट पर अलर्ट जारी किये जा रहे हैं। पहले भी कोहरा, फिर शीतलहर और अब वर्षा की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया है। यानी प्रदेश में आने वाले कुछ समय में ठण्ड से राहत मिलने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
वर्षा की संभावना इन जिलों में
ग्वालियर जिले में अत्याधिक घने कोहरे की संभावना जताई गयी है।

छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट और बैतूल जिलों में वर्षा के आसार जता रहे हैं।