चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में 6 पदों के लिये 38 नामांकन दाखिल, 149 कार्यकारिणी के लिये 334 सदस्यों ने भरा पर्चा
ग्वालियर. मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स (MPCCI) के चुनाव की शुरूआत क्रियटिव और व्हाइट के प्रत्याशियों ने नामांकन से शुभारंभ किया है, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसम्बर थी। ऐसे क्रियटिव और व्हाइट हाउस के सभी 6 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के बाद नाम वापिसी के बाद तय होगा कि किस पद पर कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने अपने नामांकन दाखिल कर दिये हैं। चेम्बर के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने बताया है कि 6 पदों के लिये कुल 62 फार्म बिके थे। जिनमें से 38 नामांकन दाखिल किये गये हैं। वहीं 149 कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिये 519 फॉर्म बिके थे, जिनामें से 334 नामांकन भरे गये हैं।
एमपीसीसीआई के कुल 3142 सदस्यों में से अभी तक 549 सदस्यों ने अवशेष राशि जमा नहीं की है जो भी सदस्य 8 जनवरी तक राशि जमा नहीं करायेंगे, उनका मताधिकारी समाप्त हो जायेगा। वहीं सभी नामांकन फार्मो की जांच शनिवार को ही जायेगी।
दौलतगंज में बनाया क्रिएटिव हाउस का कार्यालय
क्रिएटिव हाउस के सभी पदाधिकारियों का संयुक्त कार्यालय दौलतगंज स्थित गिर्राज धर्मशाला में बनाया गया है।
शुक्रवार को क्रिएटिव हाउस एवं व्हाइट हाउस के सभी प्रत्याशियों ने पहले अचलेश्वर मंदिर पर बाबा अचलनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने अपने नामांकन चेंबर कार्यालय में पहुंचकर भरे।
व्हाइट हाउस के प्रत्याशी शनिवार को संयुक्त रूप से दौलतगंज एवं दही मंडी से अपना प्रचार शुरू करेंगे।
क्रिएटिव हाउस के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर प्रचार करने निकले।
प्रवीण ने मानसेवी सचिव के लिए भरा डमी नामांकन
यूं तो दोनों ही हाउस के सभी घोषित प्रत्याशियों ने तयशुदा पदों पर अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। लेकिन व्हाइट हाउस के सदस्यों द्वारा डमी नामांकन भी भरे गए हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशी डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा अध्यक्ष के साथ ही मानसेवी सचिव पद पर भी नामांकन भरा गया है। व्हाइट हाउस के कॉर्डिनेटर अरविंद अग्रवाल ने बताया कि यह व्हाइट हाउस का तरीका है, कि प्रत्याशियों द्वारा डमी फार्म डाले जाते हैं, जो बाद में वापस ले लिए जाएंगे।
क्रिएटिव हाउस के कोर कमेटी के सदस्य सुरेश बंसल का कहना है कि उनके यहां से डमी प्रत्याशी घोषित नहीं होते हैं।