शहरवासियों को मुरार के नदी किनारे 750 मीटर का नया वॉक-वे मिलेगा
ग्वालियर. बहुत जल्द ग्वालियरवासियों को 750 मीटर का नया वॉक-वे मिलने वाला है इस दिशा में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल की पहल रंग ला रही है। इस संबंध नगरनिगम के प्रोजेक्ट इंचार्ज शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि जडे़रूआ में पर्यटन के हिसाब से काम किये जायेंगे। नदी में इसके अलावा सफाई की जायेगी।
इस दिशा में मुरार नदी का सौंदर्यीकरण का मतेज कर दिया गया है। प्रथम चरण में रमौआ बांध से हाइवे पुल तक 750 मीटर एरिया में वॉक-वे के लिये एक ओर लेवलिंग का काम काफी तेजी चलाया जा रहा है। इसके लिये नदी की धारा को भी मोड़ा गया है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी मुरार नदी में 22 करोड़ रूपये खर्च कर रमौआ बांध, कालपी ब्रिज, मुरार रपटा, हुरावली और जडेरूआ में पर्यटन को ध्यान रखते हुए कार्य करायें जायेंगे। रमौआ बांध पर एक तरफ वॉक-वे के लिये लेवलिंग का काम पूरा हो गया है अब दूसरी ओर की तैयारी शुरू कर दी गयी है।