निश्चेतना विभाग का डॉ. अमृता मेहरोत्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
ग्वालियर- गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य अस्पताल समूह के 1000 बिस्तर नवनिर्मित अस्पताल में आज अधिष्ठाता डा अक्षय निगम एवं अधीक्षक डा धाकड़ की के द्वारा नवनिर्मित बिल्डिंग के 7जी फ्लोर पे OT ब्लॉक, प्री ऑपरेटरी, पोस्ट ऑपरेटर एवं निश्चेतना विभाग का शुभारंभ किया गया। भगवान की विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत OT का कार्य शुरू किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सर्जरी डा प्रशांत श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष निश्चेतना डा प्रीति गोयल, विभागाध्यक्ष न्यूरोसर्जरी डा अविनाश शर्मा, चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डा अमृता मेहरोत्रा, डा समीर गुप्ता आदि मौजूद थे। 1000 बिस्तर में संचालित समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ साथ अन्य सब चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारी गण भी मौजूद रहे। इससे ग्वालियर के समस्त लोगो एवं मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।
पहला ऑपरेशन Cholelithiasis सफलता पूर्ण
गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य अस्पताल समूह के 1000 बिस्तर नव निर्मित अस्पताल में आज नवनिर्मित बिल्डिंग के 7th फ्लोर पे OT ब्लॉक , प्री ऑपरेटरी , पोस्ट ऑपरेटर के उद्घाटन उपरांत सर्जरी एंड निश्चेतना के डॉक्टर्स की टीम द्वारा सफलता पूर्ण Cholelithiasis का पहला ऑपरेशन किया गया। इसमें विभागीय डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ , टेक्नीशियंस द्वारा उक्त कार्य संपादित किया गया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विशाल भार्गव द्वारा दी गयी।