पूरी रात ऊर्जा मंत्री ने लगाई चौपाल, सुबह मौके पर बुलाये एसपी और कलेक्टर

ग्वालियर. पूरी रात ऊर्जा मंत्री ने सड़क पर जागरण कर स्थानीय लोगों आसपास के विकास पर चर्चा की। प्रधुम्नसिंह तोमर ने किलागेट चौराहा पर रात में जन चौपाल लगाकर दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की समस्यायें सुनी।
किलोगेट और सेवानगर सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। इलाके की तीन सड़क बनने के बाद ही पहनेंगे चप्पल, जूते। किलागेट चौराहे पर विकास कार्य में तेजी लाने के लिये मौके पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, निगमायुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी, पीएचई और विद्यतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मौके पर ही मंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये और कहा कि समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जाये।