महाराज बाड़े पर चारों तरफ 7.50 मीटर जगह छोड़ेंगे शेष में पेडस्ट्रीयन जोन बनेगा

ग्वालियर. महाराज बाड़ा पर पेडस्ट्रीयन जोन बनाने का काम पार्क के चारों तरफ किया जाएगा। निगमायुक्त किशोर कन्याल और स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर ने इस काम को देखा। आयुक्त ने इंजीनियरों से पेडस्ट्रीयन जोन के अलावा ट्रैफिक मूवमेंट का प्लान पूछा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की प्लानिंग है कि महाराज बाड़ा चौराहे के चारों तरफ 7.50-7.50 मीटर ट्रैफिक के लिए जगह छोड़ी जाए। इससे एक बार में दो लेन रहेंगी और वाहन निकल सकेंगे, इसी प्लान को आयुक्त ने मांगा है। इससे समझ में आ जाए कि भविष्य में ट्रैफिक किस तरह महाराज बाड़ा से गुजरेगा। पेडस्ट्रीयन जोन बनाने का टारगेट मार्च 2023 रखा गया है।