जयपुर आर्ट समिट को लेकर जेयू के गालव सभागार में किया गया

ग्वालियर। जयपुर आर्ट समिट का वार्षिक आयोजन इस बार जीवाजी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम निदेशक डॉ.अमिता खरे ने बताया कि आयोजन 16 से 20 दिसंबर तक जेयू के गालव सभागार में होगा।कार्यक्रम में 15 देशों के लगभग 120 कलाकार शामिल होंगे। देश के अलग -अलग शहरों से आए कलाकार इस समिट में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सभी शहरवासी नि:शुल्क देख सकते है।
समिट में ग्वालियर के कलाकार भी अपने हुनर को प्रदर्शित करेंगे। समिट में शामिल होने वाले कलाकार प्राकृतिक कार्बन से वाइल्डलाइफ ड्राइंग, क्षेत्रीय प्रस्तुति, फायर पेंटिंग को प्रस्तुत करेंगे। 5 दिवसीय कार्यक्रम में कला शिविर, स्थापना कला, कला प्रदर्शनी, वीडियो आर्ट, कैलीग्राफी, कला पर समसामयिक परिचर्चा, ईरानी क्राफ्ट, ग्रंथ विमोचन, लोक जनजातीय और पारंपरिक कला, एकल कला प्रदर्शन, शास्त्रीय संगीत के गायन वादन पर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।इस अवसर पर डॉ.एसके द्विवेदी, डॉ.अमिता खरे, शैलेन्द्र भट्ट उपस्थित थे।