ग्वालियर में घर में घुसकर युवती से रेप, अश्लील फोटो वीडियो भी बनाए
ग्वालियर. युवती को घर में अकेला पाकर एक परिचित युवक घर में घूस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। वारदात के समय आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण करता रहा। साथ ही उसे धमकाया कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। शोषण व धमकियों से परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में रामनगर लूट पुरा में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर बताया है कि 5 अक्टूबर को रात के 11:00 बजे जब वह अपने घर पर अकेली थी, तभी उसका परिचित नीरज तिवारी घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन गलत काम किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ऑटो ड्राइवर है आरोपी
हजीरा थाने के सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि पीड़िता ने बताया कि जॉब पर जाने के लिए वह ऑटो तलाश रही थी, तभी उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर नीरज तिवारी से हुई थी। धीरे-धीरे उसके अच्छी जान पहचान हो गई थी, इसी का फायदा उठाकर नीरज तिवारी उसके घर में घुस आया और उसे डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया।