भिण्ड में आर्यन हत्याकांड के मुख्य आरोपी के स्कूल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, छात्रों का भविष्य अंधेरे में

भिण्ड. मासूम बालक आर्यन शर्मा की हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन शर्मा के स्कूल पर जिला प्रशासन ने रविवार की दोपहर बुलडोजर चलाया। 35 मिनट के भीतर 2 मंजिला स्कूल को प्रशासन ने बुलडोजर ने धाराशयी कर दिया। हत्याकांड के आरोपी के स्कूल को टूटता देखने के लिये सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
क्या है पूरा मामला
भिंड के चंदनपुरा के पास श्रीराम नगर में रहने वाले मासूम बालक आर्यन शर्मा की हत्या पिछले दिनों स्कूल संचालक पवन शर्मा ने की थी। आरोपी पवन शर्मा, बालक आर्यन को स्कूल के अंदर बुलाया और फिरौती मांगने के लिए बंधक बनाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड का खुलासा 9 नवंबर को बालक का शव बोरी के अंदर मिलने के बाद हुआ था। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी स्कूल संचालक पवन उर्फ बालकृष्ण शर्मा , उसके साले दीपू बौहरे, शैलू बौहरे, साले के दोस्त मधूर कटारे, रिश्तेदार विश्राम शर्मा और धीरज कांकर को सहयोगी के तौर पर आरोपी बनाया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन शर्मा के स्कूल को अवैध घोषित कर नोटिस दिया था। इस मामले में रविवार की दोपहर जिला प्रशासन ने स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाते हुए कुछ ही मिनटों में स्कूल कर हिस्सा तोड़ दिया।
छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल
आर्यन हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन शर्मा का स्कूल जिला प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलाते हुए गिरा दिया। अब यह सवाल यह खड़ा हो गया है कि स्कूल में दो सौ से अधिक बच्चे अपने भविष्य को परेशान है। यहां पर लगभग 200 छात्र पढ़ाई करते हैं। यह सभी छात्र चंदनपुरा, श्रीराम नगर सहित आसपास की कॉलोनी के हैं। हत्याकांड के खुलासे के बाद स्कूल संचालक पवन शर्मा जेल चला गया। वहीं स्कूल भी टूट गया। बीच सत्र में कक्षा 1 से 8वीं के सैंकड़ों छात्रों की पढ़ाई ठप्प हो गयी ।इन छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिये जिला प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।