महाराज बाड़ा पर चलाया अतिक्रमण अभियान, फुटपाथी दुकानें हटाई

ग्वालियर. निगमायुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार बुधवार शाम को नगर निगम ग्वालियर द्वारा महाराज बाडा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगी फ़ुटपाथी दुकानो, हाथ ठेलो सहित अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल द्वारा हटवाने की कार्यवाही की गई एव हाथ ठेलो तथा सामान इत्यादि जप्त किया गया। इस अभियान के दौरान मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अमला मौजूद रहा।