कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA के बाद एक और भत्ते में इजाफा

नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पहले ही बढ़ोतरी हो गई है। केंद्र सरकार ने अब कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया है। पहले महंगाई भत्ते में इजाफा हुआ और अब ट्रैवल अलाउंस में भी इजाफा हुआ है। यानी कर्मचारियों के खाते में एक बार फिर बड़ी रकम आने वाली है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के TA में बढ़ोतरी हो गई थी। लेकिन अब ट्रेवलिंग ग्रेड को बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों को अब ट्रैवल करने के लिए राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस के अलावा Tejas ट्रेन में सफर का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया गया था। अब कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 38 फीसदी हो चुका है, और DA में बढ़ोतरी का असर TA पर दिखता है।

ट्रैवल अलाउंस का मिलेगा फायदा
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब केंद्रीय कर्मचारी अपने ऑफिशियल दौरे पर तेजस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। सरकार ने आधिकारियों को अपने ऑफिशियल ट्रैवल प्लान के लिए इस ट्रेन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। दरअसल, IRCTC की तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट और प्रीमियम क्लास ट्रेन है, और वित्त मंत्रालय के इस ऐलान के बाद अब कर्मचारी इससे ट्रैवल कर सकेंगे।