निगम अमले द्वारा सड़कों के पेंच रिपेयरिंग का कार्य जारी

ग्वालियर सुगम यातायात एवं आमनागरिकों की सुविधा के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा तेज गति से अभियान चलाकर गारंटी पीरियड की सड़कों के संधारण के कार्य के साथ ही अन्य सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले ।
कार्यपालन यंत्री अजयपाल सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात के लिये निरंतर सडकों के डामरीकरण एवं पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत आज लक्ष्मीबाई स्टेचू से विक्टोरिया मार्केट होते हुए फूलबाग चैराहे तक, वार्ड क्रमांक 29 पंतनगर, कालका विहार कॉलोनी, दीनदयाल नगर सीएच सेक्टर, वार्ड 23 सामुदायिक भवन श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड 43 दौलतगंज, लाला साहब का बगीचा, बालाजी गार्डन के पास, पारस विहार कॉलोनी, सिटी सेंटर रोड, वार्ड क्रमांक 10 घासमंडी आउखाना, वार्ड क्रमांक 15 संजय नगर, ट्रांसपोर्ट नगर बहोड़ापुर, वार्ड क्रमांक 61 खारउ, नारायण विहार कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 7 राधा विहार कॉलोनी सहित अन्य कई क्षेत्रों में सड़कों को सुगम बनाया गया।