एसएसपी अमित सांघी ने एएसआई सहित 5 को निलंबित किया
ग्वालियर. मुरार थाने के एक एएसआई, दो प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक को एसएसपी अमित सांघी ने निलंबित कर दिया है। इन पुलिस कर्मियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को दी थी। वायरल वीडियो में डंपर को रोककर डील करने का आरोप था। निलंबित किए गए एएसआई ने एक पत्र पुलिस महानिदेशक के नाम लिखकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति मांगी है। इस वीडियो की निष्पक्ष जांच करने व समाचार पत्र में गलत वीडियो के आधार पर खबर प्रकाशिकत करने वालों के खिलाफ कार्रवई की भी मांग की गई है।
जारी आदेश के अनुसार मुरार में पदस्थ एएसआई श्रवण कुमार दीक्षित, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजवीर कौशल, हवलदार रामकिशन शर्मा, आरक्षक सुरेंद्र इंदौरियो व रूप सिंह को निलंबित कियागय है। एएसआई ने अपने पत्र में लिखा है कि 9 नवंबर को डंपर यूपी 75 एटी 1672 को 6 नंबर चौराहा पर नो एंट्री में पकड़कर थाने पहुंचाया गया। इस डंपर के खिलाफ 5 हजार की चालानी रसीद काट कर कार्रवाई की गई थी। इस प्रकरण के दौरान ही योगेश शर्मा ने वीडियो बनाया और पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए गलत तरीके से वायरल किया। वीडियो में 5 हजार रुपए लेने का साक्ष्य है जिसका चालान बनाया गया लेकिन निष्पक्ष जांच किए बिना दबाव में कार्रवई की गई।