मुरार नदी से रमौआ बांध के बीच काम शुरू, सफाई के साथ सौन्दर्यीकरण भी होगा
ग्वालियर. नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मुरार नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम बुधवार से शुरू हो गया। 22 करोड़ की लागत से लगभग 3 किमी क्षेत्र में रमौआ से मुरार नदी की सफाई का काम कराया जायेगा और इसके साथ ही नदी के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जायेगा और सोलर लाइट लगाई जायेगी। नदी के किनारे लोगों के बैठने के लिये कुर्सियां लगाई जायेगी। निर्माण की शुरूआत रमौआ बांध की ओर से की गयी है।
केन्द्र सरकार की तरफ से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत तय की गयी कंसल्टेंट कंपनी बैककॉम के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने रमौआ बांध के आसपास का निरीक्षण किया। निगमायुक्त किशोर कन्याल ने ठेकेदार के प्रतिनिधियों के साथ पूरी साइट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान निर्माण कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को मौके से हसटवाया। इसके साथ ही उन्होंने रमौआ बांध से पानी की निकासी वाली नहर का भी निरीक्षण किया। आसपास में रह रहे लोगों से चर्चा की।
मुरार नदी का पुनरूत्थान
मुरार नदी के सौन्दर्यीकरण एवं मुरार नदी के पुनरूत्थान कार्य के तहत रमौआ बांध पर सीमेंट कांक्रीट का एक टैंक बनाया जायेगा। जिससे झरने की तरह पानी गिरेगा। इस पूरे क्षेत्र को पिकनिक स्पाटॅट की विकसित किया जायेगा। मुरार नदी के दोनों किनारे पर बनाये जाने वाले फुटपाथ पर लोगकों के घूमने की व्यवस्था के साथ बैठने की व्यवस्था भी रहेगी यहां टॉयलेट की व्यवस्था की जायेगी।
मुरार नदी के पुनरुत्थान का काम आज से शुरु हो गया। काम प्रारंभ होने से पहले नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने रमौआ बांध का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान साइड पर काम करने वाले ठेकेदार भी मौजूद थे। इसके साथ ही उन्होंने रमोआ बांध से पानी की निकासी वाली नहर का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने आमजनों से भी बात की। इसके साथ ही उन्हें जिस जगह अतिक्रमण दिखा उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त अतेन्द्र गुर्जर, मुरार एसडीएम, नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव सहित राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।