गोहद लूट और हत्याकांड का आरोपी को ब्यावरा से दबोचा, पहचान छिपाकर ब्यावरा में रह रहा था
भिण्ड. गोहद थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को बर्तन कारोबारी के घर लूट व बेटी की हत्याकांड को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा है। घटना के बाद आरोपी ने पहचान छिपाकर नये ठिकाना ब्यावरा में बनाया था। 25 हजार इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचने के बाद लूट की रकम सोने चांदी के ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।
क्या है मामला
14 अगस्त की शाम गोहद के मुख्य बाजार में बर्तन व्यापारी रामकिशोर लोहिया के घर लूट की वारदात हुई थी। इस दौरान बदमाश पुलिस की ड्रेस पहन कर घर में घुसे थे। बदमाशों द्वारा लूट की वारदात के दौरान व्यापार की बेटी रिंकी की हत्या गला घोंटकर की गई थी । इस हत्याकांड में पुलिस ने 6 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें 5 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था। छठा आरोपी लूट की बड़ी रकम लेकर फरार था। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी योगेश बैसला निवासी बरेठा थाना महाराजपुरा ग्वालियर का रहने वाला था। आरोपी आदतन बदमाश है जोकि इस घटना का मास्टरमाइंड है। बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम देकर करीब 12 लाख नगद व सोना चांदी के साथ फरार हो गया था और किसी के संपर्क में नहीं था। आरोपी की पत्नी बरेठा में अपने घर में निवास कर रही थी। लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बिना किसी के संपर्क में आए पहचान बदलकर आरोपी योगेश ब्यावरा में रह रहा था।
इधर भिण्ड पुलिस घटना को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड योगेश बैसला की तलाश में जुटी हुई थी। मुख्य आरोपी की पत्नी अचानक अपने घर से मायके टीकमगढ़ में रहने लगती है। मुख्य आरोपी की पत्नी का अचानक गायब होना पुलिस संदेह की नजर से देख रही थी। इधर पत्नी से मुलाकात करने के लिये आरोपी टीकमगढ़ आता है यह जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी ब्यावरा से दबोच लिया। उससे लूट की रकम सहित सोने चांदी की ज्वेलरी सहित 35 लाख रूपये का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।