एमपी में बस हादसा,14 की मौत, पहाड़ी पर उतरते समय पलटी, 35 यात्री गंभीर घायल
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी बस
बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। हालांकि, जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है।
सतना में सीएम का कार्यक्रम, प्रशासन ने लगाई ताकत
22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन सोहागी पहाड़ में रेस्क्यू कर रहा है। आरटीओ मनीष त्रिपाठी की मदद से कई क्रेनों की मांग की गई है। जिससे सुबह होने से पहले रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा सके।