धनतेरस पर तुला, सिंह समेत इन राशियों पर बरसेगी कुबेर देव की कृपा, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

धनतेरस के दिन से ही दीपावली का त्योहार शुरू हो जाता है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है. इनकी पूजा से जीवन में धन का अभाव नहीं रहता. हिंदू धर्म में धनतेरस और दीपावली दोनों ही बेहद खास माने जाते हैं, लेकिन इस बार ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस महत्पूर्ण होगा. दरअसल, धनतेरस के दिन शनि देव मार्गी होंगे. शनिदेव के चाल बदलने या राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. कुछ राशि के जातकों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी कई समस्याएं दूर होंगी. साथ ही यह समय ऐसे राशि के जातकों लिए भी अच्छा रहेगा जिन राशियों पर इस समय शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है.

इस साल धनतेरस पर कुछ राशियों को भगवान कुबेर देव के साथ ही शनि देव की कृपा भी प्राप्त होगी. दिल्ली के आचार्य गुरमीत सिंह जी से जानते हैं इस साल दीपावली से पहले धनतेरस पर किन राशियों की होगी चांदी ही चांदी.

धनतेरस इन राशियों के लिए होगा शुभ फलदायी
मेष राशि- इस राशि के जातकों को दीपावली से पहले नौकरी-व्यापार को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है. साथ ही यह समय विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा है. उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. शनि के मार्गी होने से मेष राशि के लोगों को इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी.
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों पर धनतरेस पर शनि देव और कुबेर देव की विशेष कृपा बरसने वाली है. नौकरी से जुड़े लोगों को दीपावली
तुला राशि- धनतेरस पर तुला राशि के लोगों का वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. करियर में सफलता हासिल हो सकती है. यह समय आपके लिए बेहद शुभ है इसलिए आप अपने ल्क्ष्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे.

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को धनतेरस से पहले आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. यदि आप धन के साधन जुटा रहे हैं तो इस दौरान आपको इस कार्य में आपको सफलता हासिल होगी. साथ ही अगर आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है. इस समय किए गए हर कार्य में आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी. से पहले प्रमोशन मिलने के आसार हैं. इसके अलावा सैलरी में वृद्धि और व्यापार में लाभ भी हो सकता है. जीवनसाथी के साथ ही समय अनुकूल रहेगा