बारूद अवैध संग्रहण में टीआई सहित 4 पुलिस कर्मी निलंबित
ग्वालियर. मुरैना के बारूद के अवैध पटाखे जमा करने से मकान में हुए धमाके पर कार्यवाही करते हुए संबंधित थाना प्रभारी समेत 4 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मध्यप्रदेश में बारूद के अवैध भंडारण को रोकने के लिये अलर्ट जारी किया गया है।
अब सख्ती शुरू
बानमोर के जैतपुर रोड विस्फोट में अन्नो खां पत्नी जीमल खां, जोया पुत्री जीमल खां, पप्पू गुर्जर व गोलू प्रजापति की मौत के 6 घंटे बाद पुलिस प्रशासन जागा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मुरैना में बारूद व्यापारी राकेश जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जीमल के अलावा जिले भर में और किस-किसको बारूद बेचा है।
उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस जिले भर में पटाखों के अवैध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पोरसा टीआई रामपाल जादौन ने बानमोर की घटना के बाद सेंथरा गांव में दविश देकर भूरे खां पुत्र महबूब खां के घर दविश दी और 4 पेटी पटाखे जब्त किये। पुलिस भूरे खां को भी उठा लायी है।