हैंडबॉल प्रतिस्पर्धा का हुआ समापन -अंडर-14 हैंडबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में बेंगलुरू ने ट्रॉफी पर किया कब्जा,

ग्वालियर केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग से पधारीं सहायक आयुक्त श्रीमती किरण मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हैंडबॉल प्रतिस्पर्धा बालिका वर्ग का समापन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी द्वारा सहायक आयुक्त एवं समस्त अतिथियों का हरित स्वागत किया गया। खेल प्रशिक्षक प्रिया ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा की पांच दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक गतिविधियों में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 द्वितीय पाली से मराठीए मणिपुरी एवं राजस्थानी लोक नृत्य संगीत शिक्षक श्रीमती सुनीता के निर्देशन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। प्रथम पाली से रोज़वैली खा खा के निर्देशन में हिमाचलए मध्य.प्रदेश एआसाम एवं छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य की बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनमोहक बनाया।
समापन समारोह में सहायक आयुक्त श्रीमती किरण मिश्रा के कर कमलों से अंडर.14 एवं अंडर.17की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर.14 हैंडबॉल राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में बेंगलुरु ने जीत हासिल कर ट्रॉफी प्राप्त की। हैदराबाद प्रथम उपविजेताए जयपुर द्वितीय उपविजेता ने मेडल प्राप्त किए। अंडर.17 हैंडबॉल की श्रृंखला में पटना संभाग की टीम ने विजयी होकर ट्रॉफी पर अपना अधिकार किया। उपविजेता हैंडबॉल बालिका प्रतिभागियों को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुरेश सम्राट ने अंडर.17 की श्रृंखला में रायपुर प्रथम उपविजेता एवं एर्नाकुलम को द्वितीय उपविजेता के रूप में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। भारत के 19 संभागों से आए अनुरक्षक शिक्षकों में से श्रीमती जूलाबोरा गुवाहाटी संभाग एवं श्रीमती गायत्री बेंगलुरु संभाग और मुंबई संभाग से श्रीमती कल्पना शिंदे ने 5 दिवस के अपने स्वर्णिम अनुभव मंच से साझा ।मुंबई संभाग से पधारे श्री प्रदीप पांडे प्रदीप पांडे ने श्चलते.चलते मेरे ये गीत याद रखनाश् गीत को गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। भोजन व्यवस्था से लेकर विद्यालय की व्यवस्थाओं की जबावदारी विकास गिरी संभाली इतने छात्राओं की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी थी इसके बाद एक भी शिकायत नहीं सुनने में आई किसी छा़त्रा को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
इसके साथ ही रांची अंडर.17 को अपने कक्ष को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ रखरखाव के लिए तथा सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम के लिए एर्नाकुलम संभाग की टीम को प्रशस्ति पत्रप्रदान किए गए।प्राचार्य गौरव द्विवेदी द्वारा मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त भोपाल संभाग श्रीमती किरण मिश्राए निरीक्षक श्रीमती गीता द्विवेदी प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय दतियाए डॉ आशीष पुलकर चीफ रैफरी ऑफ़ हैंडबॉल इवेंट ए एसोसिएट प्रोफेसर लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियरए डॉ सुरेश सम्राट को स्मृति चिन्ह प्रदान कर विद्यालय परंपरा का निर्वहन किया।
सहायक आयुक्त श्रीमती किरण मिश्रा ने अपने आशीर्वचन ओं में सभी बालिका हैंडबॉल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्राचार्य गौरव द्विवेदी की भी बालिकाओं को वात्सल्यमय परिवेश प्रदान करने के लिए उनकी सराहना की। सहायक आयुक्त महोदया द्वारा 51वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल प्रतिस्पर्धा बालिका वर्ग अंडर.14 व अंडर.17 के प्रथम चरण की समाप्ति की औपचारिक घोषणा की। इसके पश्चात केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के द्वितीय पाली के उप प्राचार्य मनोज रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान के साथ पांच दिवसीय 51 राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।