ग्वालियर में रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
ग्वालियर. पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे पिकअप वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी डबरा तहसील के पिछोर के रहने वाले हैं। वे ऑटो से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर जा रहे थे। हादसा बुधवार दोपहर ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हुआ। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इन्हें ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
पिछोर के रावतपुर में रहने वाली नफीसा (45), अपने बेटे शमीउल्ला खान (18), बहन समीना (30) समेत परिवार के नौ सदस्यों के साथ ग्वालियर जा रहे थे। उन्हें बुधवार शाम को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था। नेशनल हाइवे-44 पर आंतरी थाना क्षेत्र में बजेरा की पुलिया के पास लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर भरे थे। वह रॉन्ग साइड से आ रहा था। दोनों ही वाहन स्पीड में थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो में सवार नफीसा, बेटा शमीउल्ला खान, बहन समीना और ऑटो ड्राइवर फिरोज खान की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये हुए घायल
घायलों में समीना की बेटी फिजा, अंजुम, अंजुम की बेटी जिया व दो अन्य महिलाएं शामिल हैं। इनमें परिवार की महिलाएं ग्वालियर में बहन के लड़के के यहां चौक के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। हादसे के बाद पिछोर में गम का माहौल है। हादसे में पिकअप वाहन का ड्राइवर भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ऑटो बाहर गिरा शमीउल्ला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चकनाचूर हो गया। ऑटो में आगे बैठा शमीउल्ला बाहर फिंका गया। वह लोडिंग वाहन के नीचे आ गया। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने डायल-100 और 108 को सूचना दी। घायलों को ग्वालियर अस्पताल भिजवाया गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आंतरी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। हादसे में
सभी लोग ग्वालियर में एक कार्यक्रम में जा रहे थे
ऑटो सवार सभी लोग ग्वालियर में एक चौक के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह सभी हंसी-खुशी से घर से निकले थे। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही उनकी खुशियां मातम में बदल गई। इस हादसे के बाद रावतपुर क्षेत्र में मातम का माहौल है।