एयरपोर्ट के भूमिपूजन के साथ-साथ थाटीपुर प्रोजेक्ट की नींव रखने की तैयारी, सीएम से सिंग्नल मिलने का इंतजार

ग्वालियर. 16 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एयरपोर्ट सिविल एनक्लेव विस्तार के साथ-साथ थाटीपुर पुर्नघनत्वीकरण प्रोजेक्ट के लिये भी नींव रखेंगे और साथ ही जनसेवा अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दी जाने वाली सुविधाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। इसके साथ ही नलजल योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों जब ग्वालियर आकर गृहमंत्री शह के के दौरे की तैयारियों के लिये समीक्षा बैठक ली थी तो उसमें दिये गये प्रजेंटेशन में अधिकारियों ने इन कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम की स्वीकृति दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह द्वारा एयरपोर्ट विस्तार के लिये साइट पर भूमिपूजन किया जायेगा और फिर वह व्यापार मेला मैदान में तैयार हो रहे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। थाटीपुर प्रोजेक्ट का शिलान्यास व सभास्थल से ही करेंगे।

इन योजना के लिए रखी जाएगी नींव
एयरपोर्ट
महाराजपुरा स्थित एयरपोर्ट के सिविल एनक्लेव का विस्तार शुरू होगा। 450 करोड़ की लागत से होने वाले इस विस्तार से ग्वालियर को उच्च स्तर का एयरपोर्ट मिलेगा।
पुनर्घनत्वीकण
थाटीपुर बैरक-क्वार्टर तोड़कर 116 करोड़ की लागत से पुनर्घनत्वीकरण प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम शुरू हो सकेगा।
जनसेवा
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 33 विभागों से संबंधित समस्याओं का निपटारा करने के साथ उनसे जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। कुछ हितग्राहियों को सांकेतिक तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री से मंच पर लाभ दिलाया जाएगा।
आवास
ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट एवं मकान बनाए जा रहे हैं, जो तैयार हो गई हैं आवास की चाबी गृहमंत्री अमित शाह से मंच पर देंगे।
पेयजल
जिले जिन गांवों में नलजल योजना का काम पूरा हो चुका है, उनका उनका गृहमंत्री मंच से लोकार्पण करेंगे।

सीएम से सिंग्नल मिलने का इंतजार
गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में थाटीपुर पुर्नघनत्वीकरण के साथ 3 और योजनाओं को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। सीएम से स्वीकृति का सिंग्नल मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर