कैफे की आड़ में चला रहे हुक्का बार पर ग्वालियर पुलिस की कार्यवाही

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघीके निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध शराब व ड्रग की खरीद.फरोख्त करने वालों तथा युवाओं को नशे की लत लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को बताये स्थान विकास नगरए फूलबाग के पास स्थित पार्क एण्ड पफ कैफे में भेजा गया। सादा बर्दी में जब क्राईम ब्रांच की टीम कैफे के अन्दर गई तो वहां पर हुक्का सहित नशा करने वाले फ्लेवर काफी मात्रा में पाये गये। कैफे पर छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को कुछ नावालिग युवक भी हुक्के का इस्तेमाल करते हुए मिले जिन्हे पुलिस टीम द्वारा समझाइस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा कैफे की आड़ में चलाये जा रहे हुक्का बार के संचालक सहित कैफे के 2 कर्मचारियों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा स्कूलध्कॉलेज के युवाओं को हुक्के के माध्यम से अलग.अलग फ्लेवर का नशा कराना स्वीकार किया। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान कैफे से काफी मात्रा में अलग.अलग प्रकार के हुक्के व नशे की सामग्री तथा कैफे के अन्दर पुलिस को ड्रग का नशा करने में उपयोग आने वाली सिल्वर फॉल्स भी मिली। पुलिस द्वारा कैफे संचालक सहित दो कर्मचारियों के खिलाफ थाना पड़ाव में प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के उपरान्त तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार तथा आरआई राकेश श्रीवास्तव द्वारा उक्त कैफे को शील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा उक्त कैफे मालिक के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
कैफे पर चल रही नशाखोरी को रोकने के लिये थाना पड़ाव और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कावाही करने वालों में टीआई पड़ाव विवेक अष्ठाना, टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता, महिला हैड कान्स्टेबल अंर्चना कंसाना को सचंालक सहित 2 कर्मचारियों को दबोचने में सफलता मिली।