थाना पड़ाव में पदस्थ उप निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच

महिमा न्यूज़ ग्वालियर। पड़ाव थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया, एसपी ग्वालियर श्री अमित सांघी ने जारी किया आदेश। थाना प्रभारी पड़ाव के प्रतिवेदन क्रमांक 5097/22 दिनांक 7.10.2022 पर विचार उपरांत उप

निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से थाना पड़ाव से पुलिस लाइन ग्वालियर अटैच किया गया है। महिमा न्यूज़ को विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह के विरुद्ध लंबे समय से शिकायतें निरंतर मिलती रही हैं। पड़ाव थाना क्षेत्र के कई संस्थानों पर इनके द्वरा अवैध वसूली एवं एवं अभद्र व्यवहार देखने को मिलता रहा है।