ग्वालियर में पथराव करते बदमाश, रंजिश का बदला लेने आधा दर्जन हमलावरों ने घर पर फेंके पत्थर

ग्वालियर. ग्वालियर में रंजिश के चलते एक युवक के घर पर आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने पथराव किया। पत्थर आता देख युवक परिजनों के साथ छिप गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने वहां पर लगे CCTV कैमरे खंगाले तो घटना को अंजाम देते हुए युवक कैद हुए हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे के पास पेट्रोल पंप वाली गली निवासी अमन अरोरा प्राइवेट जॉब करते हैं। उनका किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। इसी बात का बदला लेने के लिए रात करीब 1 बजे के नकाबपोश बदमाशों ने पथराव किया। अमन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलवार भाग निकले। पथराव का VIDEO पास के घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव का कहना है कि एक युवक के घर पर बदमाशों ने पथराव किया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।