फूलबाग पर हुआ रावणदहन, पुतलों में आग लगाने के लिये की बड़ी मशक्कत

ग्वालियर. फूलबाग मैदान पर रामलीला समिति द्वारा आयोजित के रामलीला में रावण दहन ठीक नहीं हो पाया है कारण वर्षा की वजह से पुतले शील गये थे। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाने वाले शंकरसिंह कुशवाह ने बताया कि मुझे इन पुतलों को बनाने एक महीने का समय लगता है और मुझे मेहनताने बतौर 70 हजार रूपये ही मिलते हैं। इस बार रामलीला समारोह के पदाधिकारियों ने भरोसा दिया था कि हम इस बार आपके मेहनताने को बढ़ा देंगे।
रावण, मेघनाद और कुंभकरण नहीं जल पाये
फूलबाग मैदान में तैनात पुतले नहीं दहन होने की वजह पुतलों में आतिशबाजी लगाने वाले एहसान ने बताया कि मैंने तो ठीक से आतिशबाजी लगाई थी। वर्षा के पानी से भींग जाने की वजह से आग नहीं पकड़ पाये। अगले वर्ष इन परेशानियों का ध्यान में रखते हुए पुतलों की तैयारी करेंगे। पुतले जमीन पर गिरने के बाद पेट्रोल और पटाखे डालकर आग लगाई गयी तब जाकर पुतलों ने आग पकड़ी