मोटर साइकिल रैली को SSP द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ग्वालियर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश के परिपालन में 03/10/2022 को SSP अमित सांघी के निर्देश पर एवं ASP (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका यातायात पुलिस एवम् लायंस क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट धारण न करने से हो रही मृत्यु दर में कमी लाए जाने के लिए जागरूकता अभियान के तहत फूलबाग चौराहे से मोटर साइकिल रैली को SSP द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

मोटर साइकिल रैली सिटी सिटी सेंटर, नदी गेट,पाटनकर चौराहे पर हेलमेट धारण न करने वाले वाहन चालकों को यमराज के काल्पनिक पात्र से परिचय कराया और हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालकों को फूल, चॉकलेट, कपड़े के थैले और यातायात नियमों के पंपलेट देकर हेलमेट धारण करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया,विक्रम कनपुरिया और लायंस क्लब के पधाधिकारी एवम् यातायात के अधिकारी , कर्मचारियों ने भागीदारी की ।