लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विमानतल पर स्वागत

ग्वालियर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अल्प प्रवास पर ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत हुआ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विमान द्वारा दिल्ली से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। उनके साथ मेरठ के लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी थे। ग्वालियर विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश मंत्री भाजपा मदन कुशवाह, जिला महामंत्री राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

विमानतल पर एडीएम इच्छित गढ़पाले सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कुछ देर रूकने के पश्चात सड़क मार्ग से मुरैना जिले के लिये रवाना हुए।