एमपी: रायसेन में टाटा मैजिक-आईशर की सीधी भिड़ंत, 13 साल की बच्ची सहित 5 लोगों की मौत

 


मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. टाटा मैजिक और आईशर की सीधी भिड़ंत होने से 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 5 गंभीर घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है. 5 मृतकों में से 4 टाटा मैजिक में सवार थे, जबकि एक बच्ची आईशर में थी. घटना टेडिया पुल के पास बुधवार देर रात 12 बजे बजे हुई.

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 3 भोपाल और 2 सागर के रहने वाले हैं. मरने वाली बच्ची की उम्र 13 साल है. ये सड़क हादसा रायसेन के उरावगंज थाना इलाके में उस वक्त हुआ, जब दोनों गाड़ियां टेडिया पुल के पास से गुजरीं और आपस में भिड़ गईं. जिन घायलों को भोपाल भेजा गया है, उनके परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है. इसके अलावा मृतकों का पोस्टमॉर्टम भी परिजनों के आने के बाद ही होगा.