गूमर बने बीएसएफ के नए डायरेक्टर
सीमा प्रबंधन में माहिर बीएसएफ कैडर के अफसर पंकज गूमर ने देश की इकलौती बीएसएफ अकादमी के डायरेक्टर का पद संभाल लिया है। जोधपुर के राजस्थान फ्रंटियर में बतौर आइजी का जिम्मा संभालने के बाद प्रमोट हुए पंकज गूमर को लगभग सात रोज पहले यहां भेजा गया। राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय में सहायक प्रशिक्षण केंद्र के आइजी पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 1984 में बतौर सहायक कमांडेंट कार्यभार ग्रहण किया था। बीएसएफ में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान वे पंजाब, जम्मू-कश्मीर व उत्तर पूर्व के सीमावर्ती इलाकों में बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। ज्ञात रहे कि देश की इकलौती बीएसएफ अकादमी में इससे पहले शास्त्री डायरेक्टर बतौर थे जिनके स्थान पर अब पंकज गूमर को पदस्थ किया गया है। इससे पहले उनकी जोधपुर में पोस्टिंग थी।