श्वेता तिवारी पर भोपाल में FIR

भोपाल. धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज की गई है। एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आईं श्वेता ने मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज ‘भगवान’ ले रहे हैं। भोपाल के सोनू प्रजापति ने श्वेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आईं थीं श्वेता

इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता के बयान पर ऐतराज जताते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट देने को कहा था। पुलिस एक्ट्रेस को उनके इस बयान के लिए नोटिस जारी करेगी। श्वेता फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। जिसकी शूटिंग भोपाल में होना है।

सौरभ राज जैन थे श्वेता के ‘भगवान‘

शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने श्वेता तिवारी जिस ‘भगवान’ की बात कर रही थीं, वो इस वेब सीरीज में उनके को-एक्टर सौरभ राज जैन हैं। मंच पर श्वेता के साथ एक्टर कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित रॉय और दिगंगना सूर्यवंशी भी मौजूद थे। ये सभी वेब सीरीज ‘शोस्टॉपर’ के प्रमोशन और अनाउंसमेंट के लिए आए थे।