आईजी अनिल शर्मा ने डीआरपी लाइन में सुपर बाजार का शुभारंभ किया
- January 27 2022
पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर अनिल शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पुलिस लाइन ग्वालियर में सुपर बाजार का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एएसपी श्रीमती हितिका वासलए अभिनव चौकसेए सत्येंद्र सिंह तोमरए जयराज कुबेर एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य थाना प्रभारी गण तथा पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवार की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन ग्वालियर में उक्त सुपर बाजार स्थापित कराया गया है।