शादी में हर्षफायर में एक जिन्दगी छीनी-एक की मौत, एक जख्मी
अम्बाह कस्बे में हर्षफायर से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। एक व्यक्ति की उपचार के बीच मौत हो गयी। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली लगने के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गयी और घटना बुधवार की देर रात की है।
क्या है पूरा मामला
शादी समारोह कस्बे के द्रोपदी गार्डन में चल रहा था। कस्बे के ब्रजेशप्रसाद समाधिया के लड़के दिनेश समाधिया की शादी थी। सभी लोग समारोह में मग्न थे। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने हर्षफायर करना शुरु कर दिया। व्यक्ति शायद शराब के नशे में था। गोली ऊपर जाने के वजाय सीधे सामने की ओर चल गई। जिस जगह गोली चली उस जगह खाना बन रहा था। वहां हरीतोमर नामक युवक खड़ा था। एक गोली उसे लगी तथा दूसरी गोली खाना बनाते हुए हलवाई राजेश खटीक के जा लगी। गोली की आवाज तथा दोनों के कराहने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उधर गया। देखा तो दोनों खून से लथपथ जमीन पर गिरे थे। खून देखकर शादी में भगदड़ मच गई। आनन.फानन में लोगों ने दोनों को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। रात में ही उन्हें ग्वालियर लाया गया जहां ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान हरी तोमरए निवासी खान का पुरा की मौत हो गई। उधर राजेश खटीक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसकी गोली निकाल दी है।
गर्म रोटी की वजह से चली गयी जान
शादी समारोह में हरी तोमर भी गया हुआ था। वह खाना खा रहा था उसने सोचा की गर्म रोटी तन्दूर से ले आये। यही सोचकर वह सीधा तन्दूर पर ही रोटी लेने चला गया। राजेश खटीक तन्दूर पर रोटी सेंक रहा था। इसी दौरान समारोह में शामिल युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलियां हवा में चलने के बजाय सीधा उनके जाकर लगी जिससे रोटी सेक रहे थे तभी हलवाई राजेश खटीक के गोली लगी और रोटी लेने पहुंचे हरी तोमर के गाली जा लगी।