भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, भितरवार से अनूप को टिकट
- November 5 2018
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 17 नामों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सांसद अनूप मिश्रा, मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू के अलावा कई और बड़े नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने एक मौजूदा विधायक का टिकट काटा है। भाजपा ने जो सूची जारी की है, उसमें जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की गई है। पार्टी ने भितरवार से सांसद अनूप मिश्रा को टिकट दिया है।
अनूप मिश्रा मुरैना से सांसद हैं। पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि पार्टी इस बार सांसदों को चुनाव लड़ाएगी। इसी कड़ी में अनूप मिश्रा को टिकट दिया गया है।