हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद पवैया ने किया नामांकन दाखिल
- November 5 2018
ग्वालियर। भाजपा के ग्वालियर विधान सभा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया ने धनतेरस के शुभ मुर्हूत होने पर आज सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पवैया पर्चा दाखिल करने से पूर्व झांसी रोड स्थित सेवापथ से नामांकन भरने अपने पांच समर्थकों के साथ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचे । उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा,महापौर विवेक नारायण शेजवलकर,एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा,मानसिंह राजपूत आदि मौजूद थे।