जियो का दीवाली गिफ्टः आज 12 बजे शुरू होगी JioPhone 2 की सेल, पाएं ढेरों कैशबैक

दीवाली के मौके पर अगर आप भी अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों के लिए तोहफे की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका है. इस दीवाली आप अपने करीबियों को तोहफे में JioPhone 2 दे सकते हैं. रिलायंस जियो 7 दिनों के लिए अपने JioPhone 2 की सेल शुरू करने जा रही है जिसमें आप बिना किसी इंतजार के इस फोन को खरीद सकते हैं. यह सेल आज यानी की 5 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगी.  सेल में फोन खरीदने के लिए Paytm वॉलेट से पेमेंट करने पर 200 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है.