ख्वाजा परदेसी बाबा की दरगाह पर हुई औरतों की मीलाद
पिछोर। डबरा पिछोर स्थित हजरत ख्वाजा मोहम्मद महमूद परदेसी वली बाबा के मजार पर छठी का आयोजन हुआ। छठी के मुबारक मौके पर औरतों की मिलाद हुई जिसमें मीलाद खां जुलेखा बेगम, नात खां अफसरी बेगम, नगीना बानो सहित सैकड़ों महिलाओं ने शिरकत की। इस अवसर पर मीलाद खान जुलेखा बेगम ने मीलाद में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने औरतों को नमाज पढऩे और ईमान के रास्ते पर चलने की बातें बताई। इस अवसर पर विशेष दुआ की गई जिसमें अमन चैन सद्भावना की दुआ की गई एवं वहां आये श्रद्धालुओं को तबररूक तकसीम किया गया एवं देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिये विशेष दुआ भी की गई। कार्यक्रम में फजर की नमाज के बाद तिलावते कुरआन भी किया गया शहर काजी मोहम्मद सिराज काजी द्वारा अमन चैन भाईचारा सद्भावना की विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम में शहर काजी मोहम्मद सिराज खान, हाजी इकबाल खान, दरगाह कमेटी के सचिव कल्लू खान, अल्ताफ अहमद, शकील खान, जाकिर उल्लाह, राकिब खान, जफर उल्ला खान, मोहम्मद रहीस खान, खलील खान काजी सहित काफी संख्या में जायरीन मौजुद रहे।