प्रॉपर्टी डीलर पप्पू की 8 माह पूर्व जेल में बंद बदमाश से हुई थी हत्या की डील

ग्वालियर. प्रॉपर्टी कारोबारी व जिम संचालक पप्पू राय की हत्या करने वाले दो शार्प शूटर में से एक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने का पता चलते ही पुलिस कोर्ट पहुंची और उसकी गिरफ्तारी ली। पूछताछ में पूरी कहानी का खुलासा हुआ है। सरेंडर करने वाले शार्प शूटर पीयूष आर्य ने खुलासा किया है कि हत्या करने के बाद वह सीधे मथुरा-वृंदावन पहुंचे। यहां गिर्राज जी की परिक्रमा दी इसके बाद हरिद्वार गए और यहां गंगा मैया में डुबकी लगाकर अपने पाप धोए इसके बाद कांग्रेस नेता और एक शूटर तो कहीं और चले गए। पर पीयूष ने आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमें अन्य शार्प शूटर और कांग्रेस नेता बृजेश राय की तलाश में दबिश दे रही हैं।

साथी लालू के बारे मे पूछा तो वह ज्यादा कुछ नहीं बताया

शूटर पीयूष ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और इसके बाद पूछताछ में उसने बताया कि हत्या के बाद वह और लालू बाइक से बानमोर पहुंचे। वहां से बस द्वारा मथुरा पहुंच गए। मथुरा में गिर्राज जी की परिक्रमा लगाई। कुछ समय बिताने के बाद वह हरिद्वार पहुंच गए। वहां पर गंगाजी मे डुबकी लगाकर क्षमा मांगी। इसके बाद वह ग्वालियर पहुंचा और सरेंडर किया। हालांकि उसके साथी लालू के बारे मे पूछा तो वह ज्यादा कुछ नहीं बता सका। फिलहाल शूटर लालू की तलाश मे पुलिस जुटी है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ठिकानों पर दबिश दी

इस हत्याकांड में अभी सुपारी देने वाला ब्रजेश राय गिरफ्तार नहीं हो सका है। इसके अलावा दूसरा शूटर भी हाथ नहीं आया। इसके चलते पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ठिकानों पर दबिश दे रही है। शुक्रवार को मुरैना के कुछ गांव और पुरानी छावनी के कुछ इलाकों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन बाकी बदमाशों का कुछ पता नही चला है। एएसपी राजेश डंडौतिया का कहना है कि जल्द सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।