बीच सड़क पर महिलाओं के कपड़े उतारे, पाकिस्तान में फिर बेकाबू हुई भीड़, डण्डों से की पिटाई

इस्लामाबाद. जिस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) भीड़ की हिंसा पर ज्ञान दे रहे थे। 4 महिलाओं के साथ कू्ररता की सारी हरें पार कर दी है। फैसलाबाद में कुछ युवकों ने न केवल इन महिलाओं के साथ मारपीट की बल्कि उनके कपड़े भी उतार दिये। बीच सड़क पर महिलाओं के साथ की हैवानियत लोग वीडियो बनाते देखे गये। इमरान की पुलिस (PAK Police) का कहीं पता नहीं था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नाराज आवास घटना को लेकर सरकार से

वीडियो के साथ दावा किया गया कि महिलायें चोरी करती हुई पकड़ी गयी थी। जिसके बदले में उनके पकड़े उतरवा दिये और उनकी डण्डों से पिटाई की गयी। इस घटना को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। हालांकि बाद में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहीं है। पुलिस ने कहा है कि वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंसा बर्दाश्त नहीं-इमरान

वहीं, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा हैकि उनकी सरकार धर्म के नाम पर भीड़ की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिये जिम्मेदार लोगों को नहीं बख्शेगी। इमरान भीड़ द्वारा मारे गये श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित एक शोकसभा को संबोधित कर रहे थे। कुमारा की पिछले हफ्ते पंजाब प्रांत के सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी और उसके शव को आग लगा दी थी।