सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान, शोएब ने ट्विटर पर शेयर की गुड न्यूज

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर नन्हा मेहमान आया है. सानिया ने हैदराबाद के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है. उनके पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर पिता बनने की गुडन्यूज शेयर की.

बच्चे के जन्म की खबर साझा करते हुए शोएब ने यह भी बताया कि सानिया मिर्जा स्वस्थ्य हैं. उन्होंने गुड विशेस के लिए लोगों का आभार भी जताया.