वक्फ बोर्ड लैंड केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 7 जगहों पर मारे छापे
ुंबई. अब महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड लैंड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने गुरूवार को पुणे के 7 ठिकानों पर छापे मारे है। मामला वक्फ बोर्ड से संबंधित जमीन की अवैध बिक्री से जुड़ा है। खास बात ये है कि वक्फ बोर्ड महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के मंत्रालय क अधीन आता है। ऐसे में इस छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। नवाब मलिक और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच लगातार चल रही जुबानी जंग अब अंडरवर्ल्ड कनेक्सन तक आ गई है।
प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी और जांच अधिकारी समीर वानखेड़े के साथ पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर लगातार हमलावर हैं। हाल ही में नवाब मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।