कटरीना कैफ को देखकर बेहोश हो गए आमिर खान

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. इसे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की जगह कटरीना का गाना भी कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. क्योंकि यह गाना कटरीना के किरदार का टाइटल सॉन्ग है. इस गाने में कटरीना शायराना अंदाज में नजर आ रही हैं. वहीं आमिर खान उनकी अदाओं पर फिदा नजर आ रहे हैं.

इस गाने को विशाल डडलानी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है. गाना नॉटी भी है और पेपी भी. इसके बोल कुछ ऐसे हैं जो आसानी से जुबान पर चढ़ते हैं. ये इस गाने की खासियत साबित होगी. क्योंकि इस तरह के गाने यूथ में आसानी से पॉपुलर होते हैं.

इससे पहले 'वाश्मल्ले' रिलीज हुआ था उसे भी काफी पसंद किया गया था. वहीं इस गाने की बात करें तो कटरीना का देसी अंदाज और आमिर का फिरंगी लुक काफी अच्छा लग रहा है. ऐसे जबर्दस्त गाने और जोरदार एक्शन लेकर आ रही ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख, कटरीना कैफ लीड रोल में हैं. बता दें कि ये पहली बार है जब आमिर खान बिग बी के साथ काम कर रहे हैं. इस बात से वह भी काफी एक्साइटेड हैं. इस जोड़ी के अलावा ये फिल्म अपने लुक एंड फील को लेकर भी चर्चा में है.