सनी लियोनी की सेंसिटिव स्किन के बारे में कैसे जानता है ये शख्स?
सनी लियोनी केवल एक नाम नहीं एक ब्रांड हैं. एक ऐसा ब्रांड जिससे जुड़ा हर शख्स खास है. क्योंकि उसने सनी के आज इस मुकाम तक पहुंचने के पूरे सफर में उनका साथ दिया है. सनी के इसी सफर का एक अहम हिस्सा हितेश भी हैं.

हितेश एक्ट्रेस और मॉडल सनी के सफर का अहम नहीं बहुत ही अहम हिस्सा हैं. क्योंकि हितेश की वजह से ही सनी पर्दे पर इतनी ग्लैमरस लगती हैं. शायद इतना तो सनी भी खुद के बारे में नहीं जानती होंगी जितना कि हितेश जानते हैं.

अब अगर आप हितेश के रोल के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि हितेश सनी के कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं. वह पिछले करीब सात साल से सनी के लिए काम कर रहे हैं और उनके लिए परफेक्ट आउटफिट बनवाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं.

हितेश का टैलेंट और उनकी मेहनत सनी पहली बार में ही समझ गई थीं. इसलिए उन्होंने कभी हितेश को अलग नहीं होने दिया. उनकी पहली मुलाकात भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं.
हितेश बताते हैं, एक डायरेक्टर ने मुझे शूटिंग के लिए बुलाया था. मुझे एक मॉडल को ड्रेसअप करना था. वो मॉडल सनी लियोनी थीं. मैंने उनके लिए कपड़े बनाए और उन्हें वो बेहद पसंद आए. इसके बाद वो अमेरिका लौट गईं.
हितेश ने बताया, एक महीने बाद मुझे किसी का कॉल आया और ड्रेस डिजाइनिंग का काम मिला. एक बार फिर सनी मेरे डिजाइन्स से इंप्रेस हुईं और उसके बाद से हम साथ काम कर रहे हैं.
हितेश और सनी की इक्वेशन यानी रिश्ते की बात करें तो 'बेबी डॉल' हितेश को भाई बुलाती हैं और राखी भी बांधती हैं. हितेश बताते हैं कि जब भी वो काम के बातें डिस्कस करने सनी के घर जाते हैं वह दोनों के लिए खाना बनाती हैं. हितेश भी सनी का बेहद खयाल रखते हैं. उनके लिए परफेक्ट आउटफिट बनवाने के लिए गलियों में छिपे कारीगरों तक के चक्कर लगाने से नहीं चूकते. हितेश की मां भी सनी को काफी लकी मानती हैं.
बातचीत में हितेश ने सनी के वॉर्डरोब के सीक्रेट भी शेयर किए. हितेश ने बताया कि सनी पर जंपसूट बिल्कुल सूट नहीं करते. इसकी जगह उन्होंने सनी के वॉर्डरोब में देसी वीयर को थोड़ी ज्यादा जगह दी है. हितेश बताते हैं कि पहले सनी भारतीय कपड़े पहनने में शर्माती थीं. लेकिन अब उनके पास साड़ी और सूट की अच्छी कलेक्शन है.